ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरचाकू दिखा कर घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म

चाकू दिखा कर घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म

देवरिया में घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने चाकू दिखा कर दुष्कर्म कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। घटना को अंजाम देने...

चाकू दिखा कर घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम ,देवरियाTue, 22 May 2018 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया में घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने चाकू दिखा कर दुष्कर्म कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित युवक फरार है। 

भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के परिवारीजन किसी रिश्तेदारी में गए थे। देर रात पड़ोस में रहने वाला एक युवक घुस गया। आरोप है कि उसने किशोरी का हाथ पैर बांध कर चाकू दिखा उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। 

किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। देर रात पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। किशोरी की तहरीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें