Gorakhpur News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गुलरिहा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी प्रेमी से शादी की जिद में सोमवार सुबह पड़ोसी गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरहरी चौकी पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की। किशोरी ने प्रेमी के आने पर ही उतरने की बात कही। युवक के समझाने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस दोनों को चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही है।

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह प्रेमी से शादी करने की जिद में पड़ोसी गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सरहरी चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को समझाने का प्रयास किया। प्रेमी के आने पर ही नीचे उतरने की जिद करने पर पुलिस ने युवक को मौके पर बुलाया। उसके समझाने के बाद किशोरी टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस दोनों को चौकी ले गई और पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी की गांव के ही एक युवक से करीब तीन साल से दोस्ती थी। किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर वह सोमवार सुबह पड़ोसी गांव मंगलपुर के जगदीशपुर दक्षिणी टोला स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।किशोरी को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सरहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। किशोरी ने प्रेमी के आने पर ही नीचे उतरने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने युवक को बुलाया। प्रेमी के समझाने पर किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस दोनों को चौकी ले जाकर मामले में पूछताछ कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा