ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरMurder:किशोरी की हत्या कर फंदे से लटकाया गया था शव

Murder:किशोरी की हत्या कर फंदे से लटकाया गया था शव

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के श्यामनगर मोहरीपुर में हत्या कर किशोरी के शव फंदे से लटकता दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ले अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा...

Murder:किशोरी की हत्या कर फंदे से लटकाया गया था शव
हिन्दुस्तान संवाद,गोरखपुरFri, 10 Apr 2020 11:58 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के श्यामनगर मोहरीपुर में हत्या कर किशोरी के शव फंदे से लटकता दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ले अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईस्कूल की छात्रा सुधा अपनी बड़ी बहन संध्या के साथ रहती थी।

सुधा की बड़ी बहन संध्या इंटर की छात्रा है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया था है कि पिता गजेंद्र साहनी की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। सौतेले पिता और दो छोटे भाइयों के साथ मां गोवा चली गई। सौतेले पिता वहीं गाड़ी चलाने का काम करते हैं। वह छोटी बहन के साथ पैतृक घर पर रहती थी। बीते शनिवार की रात खाना खाने के बाद छोटी बहन के साथ कमरे में सोने चली गई थी। भोर में उठी तो बहन बिस्तर पर नहीं थी। 

तलाश करने पर बरामदे में पंखे की कुंडी से उसका शव लटका हुआ था। शव को फंदे से नीचे उतारने के साथ ही उसने घटना की जानकारी पार्षद को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संध्या ने बताया था कि शुक्रवार की रात में उसका मौसेरा भाई आया था। सभी ने साथ मिलकर खाना खाया उसके बाद वह अपने घर चला गया था। पुलिस अब अन्य पहलुओं पर भी जांच में जुट गई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें