Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTeen Couple Survives Suicide Attempt After Secret Wedding
खुदकुशी की कोशिश करने वाली छात्रा और चालक को अस्पताल से मिली छुट्टी

खुदकुशी की कोशिश करने वाली छात्रा और चालक को अस्पताल से मिली छुट्टी

संक्षेप: Gorakhpur News - मंदिर में शादी के बाद जहर खाने वाले दोनों की हालत अब सामान्यमंदिर में शादी के बाद जहर खाने वाले दोनों की हालत अब सामान्य गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। म

Wed, 5 Nov 2025 02:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद मंदिर में शादी करने के बाद जहर खाकर अपनी हथेली की नस काटने वाली छात्रा और स्कूल बस चालक अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। दोनों को मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। दोनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। चिकित्सकों ने बताया कि अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो स्थित एक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा का स्कूल आते-जाते कालेज के बस चालक से प्रेम संबंध हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

युवक के परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी सगाई कहीं और कर दी। उसकी शादी मार्च 2026 में तय है। यह जानने के बाद छात्रा काफी व्यथित हो गई थी। गुरुवार की शाम अचानक प्रेमी-युगल घर से लापता हो गए। रात करीब 11 बजे दोनों ने फुलवरिया स्थित एक मंदिर में शादी रचाई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया और हाथ की नस काट ली। परिजन जब युवक की तलाश में निकले, तो रात करीब 12 बजे दोनों रामपुर बुजुर्ग गांव के पास अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।