ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरखाना बना रही किशोरी की आग से झुलसकर मौत 

खाना बना रही किशोरी की आग से झुलसकर मौत 

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के गोंसाईगंज गांव निवासी एक किशोरी शुक्रवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगा पाइप फटने से लगी आग में झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी बर्डपुर में भर्ती...

खाना बना रही किशोरी की आग से झुलसकर मौत 
हिन्दुस्तान टीम,सिद्धार्थनगरFri, 26 Oct 2018 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के गोंसाईगंज गांव निवासी एक किशोरी शुक्रवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगा पाइप फटने से लगी आग में झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी बर्डपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोहाना थानाक्षेत्र के गोंसाईगंज गांव निवासी अनिल की पुत्री निधि(17) शुक्रवार की सुबह गैस चुल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर का पाइप फटने से उसके कपड़े में आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे इलाज के लिए बर्डपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें