नाबालिग से मारपीट में तीन पर केस
Gorakhpur News - गोला थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में 17 वर्षीय किशोर शाहिल के साथ तीन लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। खेदू प्रसाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि आरोपियों ने उसे दौड़ने के दौरान घेरकर लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में 17 वर्षीय किशोर से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोपों में गोला पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खेदू प्रसाद निवासी बारानगर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका नाती शाहिल शाम को गांव के पूर्व स्थित पुलिया पर दौड़ने गया था। वहां पहले से मौजूद गोलू सिंह व लक्की सिंह पुत्रगण संजय सिंह तथा मंटू यादव पुत्र बृजभान यादव ने उसे घेरकर लात-घूंसों व चप्पलों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



