Gorakhpur News: किशोरी को पहले बाइक से भगाया फिर उसे छोड़ा, केस दर्ज
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: चौरीचौरा के एक गांव में एक किशोरी को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार रात एक युवक ने किशोरी को बाइक पर बैठाकर भगा दिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगाने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि एक बाइक सवार युवक रात में आया और घर के पास बैठी किशोरी को बाइक पर बैठाकर लेकर भाग गया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात 8:30 बजे उनकी पुत्री घर के दरवाजे पर बैठी थी। जिसको डुमरी खुर्द निवासी अजय यादव बिना बताए अपनी बाइक पर बैठाकर लेकर चला गया। जिसकी सूचना डायल 112 पर दिया गया। पुलिस आई और उनकी लड़की को तलाशने लगी। कुछ देर बाद लड़की वापस घर आ गई और बताई कि अजय यादव कुछ दूर ले जाने के बाद छोड़ दिया था।
पुलिस तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है ।


