दुष्कर्म के आरोपित किशोर को पकड़ा
Gorakhpur News - गुलरिहा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। किशोरी...

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र की किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपित किशोर को गुलरिहा पुलिस ने किसान चौराहे से पकड़ लिया। विवेचना में दुष्कर्म की बात सामने आने पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने गुलरिहा पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार को उसकी बेटी को गांव का एक लड़का शादी करने की नियति से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। गुलरिहा पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी।
रविवार की दोपहर गांव के पास किसान चौराहे से आरोपित को पकड़ा और किशोरी को बरामद कर लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




