अश्लील हरकत की शिकायत पर हुआ था तबादला, फिर भी नहीं सुधरा

Jan 02, 2026 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - - बेलघाट क्षेत्र के एक सरकारी शिक्षक द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला

अश्लील हरकत की शिकायत पर हुआ था तबादला, फिर भी नहीं सुधरा

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बेलघाट थानाक्षेत्र के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत से सब हैरान हैं। इसके पहले भी तैनाती वाले विद्यालय में आरोपी शिक्षक ने ऐसी हरकत की थी और शिकायत सामने आने पर उसका तबादला कर दिया गया था। दोबारा नए स्कूल में भी उसने ऐसी ही हरकत की। इस बार छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी तो केस दर्ज कर जेल भेजा गया। व्यवहार में सुधार न लाने वाले शिक्षक से क्षुब्ध परिजनों ने भी किनारा कर लिया है। शिक्षक की इस हरकत से गुरु शिष्य का रिश्ता तार-तार हो गया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है।

घटना से डरी छात्राएं स्कूल नहीं जा रही है और वह खुद को घर में कैद कर ली हैं। अभिभावकों में आक्रोश है और वे सवाल उठा रहे हैं कि पूर्व में शिकायतों के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम उठाए गए होते तो इस तरह की शर्मनाक घटना दोबारा सामने नहीं आती। इधर, घटना के बाद से छात्राएं डरी-सहमी हैं और कुछ भी कहने से कतरा रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चियों पर इस घटना का गहरा मानसिक असर पड़ा है। वे स्कूल जाने से भी डर रही हैं। कई अभिभावकों ने बच्चों की काउंसलिंग कराने और स्कूलों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। थानाप्रभारी विकास नाथ का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जेल भेजने के साथ ही छात्राओं के बयान भी दर्ज करा लिए गए हैं। शिक्षा विभाग से भी आरोपी शिक्षक की सेवा से संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया है। उधर, इस प्रकरण में शिक्षक को ब्लैक मेल करने वाले यू ट्यूबर ने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर भी कई तरह की सामग्री प्रसारित की जा रही है। इसे लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;