Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTeacher Arrested for Showing Obscene Videos to Minor Students in Gorakhpur School
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, दो यूट्यूबरों की भी होगी जांच

छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, दो यूट्यूबरों की भी होगी जांच

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर के बेलघाट में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने व छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शिक्षक को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले दो यूट्यूबरों पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Jan 01, 2026 06:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर के बेलघाट इलाके में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। आरोप है कि 57 साल का शिक्षक नवल किशोर स्कूल में पढ़ने वाली चौथी और पांचवीं कक्षा की तीन मासूम बच्चियों को अपने पास बुलाकर मोबाइल पर गंदे वीडियो और फोटो दिखाता था। इतना ही नहीं, वह बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें भी करता था और जब बच्चियां इसका विरोध करतीं, तो उन्हें स्कूल से नाम काटने की धमकी देकर डराता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डर के मारे बच्चियां काफी दिन चुप रहीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने हिम्मत करके अपने घरवालों को सारी बात बता दी। परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर थाने गए, तो पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की और आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया। इससे डरे हुए परिवार ने बड़े अधिकारियों से गुहार लगाई। अधिकारियों के दखल के बाद पुलिस हरकत में आई और बुधवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ यह भी आया कि इलाके के दो यूट्यूबरों ने मदद करने के बजाय इसे कमाई का जरिया बना लिया। आरोप है कि उन्होंने बच्चियों का वीडियो बनाकर शिक्षक को ब्लैकमेल किया और बदनामी का डर दिखाकर उससे पैसे भी वसूले। पुलिस का कहना है कि शिक्षक को जेल भेज दिया गया है और ब्लैकमेल करने वाले यूट्यूबरों के खिलाफ भी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।