चौरीचौरा के परिषदीय स्कूल में शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, हंगामा
Gorakhpur News - गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने शिक्षक और छात्रा के परिवार को थाने ले जाकर पूछताछ की। शिक्षक के समर्थन में अन्य शिक्षक भी थाने पहुंचे हैं।

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गए और विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक और छात्रा के परिवारजनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग स्कूल पहुंचे। मामले को लेकर स्कूल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। शिक्षक के समर्थन में भी बड़ी संख्या में अन्य शिक्षक थाने पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। छात्रा और शिक्षक दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


