Gorakhpur News: स्वच्छता ही सेवा में 157 घंटे चलेगा महासफाई अभियान

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: 15 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक चलेगा अभियान 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3

Gorakhpur News: स्वच्छता ही सेवा में 157 घंटे चलेगा महासफाई अभियान

Gorakhpur News: 15 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक चलेगा अभियान 25 सितम्बर से मलिन बस्तियों पर विशेष फोकस

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता।

नगर निगम क्षेत्र में 15 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की थीम पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 25 सितम्बर से दो अक्तूबर तक शहर की सभी मलिन बस्तियों में 157 घंटे का सतत महासफाई अभियान चलेगा। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने अभियान को सफल बनाने के लिए जोनल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान की योजनाएँ

15 और 16 सितम्बर को महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठकें होंगी। इसमें पोर्टल पर क्लीननेस टारगेट यूनिट चिह्नित करने के साथ उनकी सफाई की कार्य योजना तैयार होगी। 17 सितम्बर को अभियान के औपचारिक शुभारंभ के साथ वार्डों में श्रमदान, आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां होंगी। इसी दौरान ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ और सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ भी लगेंगे।

धार्मिक स्थलों से पर्यटन स्थलों तक सफाई पर जोर

25-26 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ‘क्लीन ग्रीन फेस्टिवल’ के साथ धार्मिक स्थलों की सफाई होगी। 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक बहिष्कार अभियान चलेगा।

कबाड़ से जुगाड़ से लेकर जल निकायों की सफाई तक

28 और 29 सितम्बर को ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के तहत कबाड़ से जुगाड़ (वेस्ट-टू-आर्ट), आरआरआर सेंटरों की सक्रियता और री-साइक्लिंग मेले लगाए जाएंगे। 01 अक्तूबर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत वृहद जन-श्रमदान होगा। 02 अक्तूबर को उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया जाएगा। 03 से 05 अक्तूबर तक पोखरों, तालाबों और घाटों की सफाई, 06 अक्तूबर को ‘स्वच्छ कार्यालय’ अभियान और 910 अक्तूबर को कचरा पृथक्कीकरण व होम कम्पोस्टिंग के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। 11 से 17 अक्तूबर तक नवरात्रि के मद्देनजर ‘स्वच्छ पर्व-हरित पर्व’ के तहत पौधरोपण और विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

पोर्टल पर अपलोड होंगी गतिविधियां

नगर आयुक्त अजय जैन ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रतिदिन की स्वच्छता गतिविधियों और क्लीननेस टारगेट यूनिट (सीटीयू) चिह्नित कर निस्तारण की फोटो swachhatahiseva.gov.in पोर्टल और स्वच्छता एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी.

अभियान से संबंधित प्रश्न

✦अभियान की अवधि क्या है?−
अभियान 15 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: स्वच्छता ही सेवा में 157 घंटे चलेगा महासफाई अभियान