मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Gorakhpur News - गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक जवाहर यादव, जो एक माह पहले हैदराबाद से गांव लौटा था, अपने परिवार से अलग रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में सोमवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान उसी गांव के रामदुलारे यादव के 34 वर्षीय पुत्र जवाहर यादव के रूप में हुई है। वह मंदिर परिसर के एक कमरे में रहकर पूजा-पाठ करता था। सोमवार सुबह उसका शव परिसर में स्थित नीम के पेड़ की डाल से गमछे के फंदे के सहारे लटकता मिला। जवाहर करीब एक माह पहले हैदराबाद से गांव लौटा था, जहां वह पेंट-पॉलिश का काम करता था। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी नीतू और तीन बच्चों से अलग रह रहा था। शुक्रवार रात वह अपने घर भोजन करने गया था, जहां पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में उसके भाई दिलीप ने शनिवार को थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने रविवार को तीनों भाइयों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। इसके बाद जवाहर मंदिर परिसर में आकर रहने लगा था।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


