दिव्यांग भाई की हत्या में छोटे भाई और पत्नी पर मुकदमा, गिरफ्तार

दिव्यांग भाई की हत्या में छोटे भाई और पत्नी पर मुकदमा, गिरफ्तार

संक्षेप:

Gorakhpur News - दिव्यांग पेंशन का पैसा छोटे भाई को न देने पर हत्या कर किया था कमरे में बंददिव्यांग पेंशन का पैसा छोटे भाई को न देने पर हत्या कर किया था कमरे में बंद ग

Oct 24, 2025 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर,वरिष्ठ संवाददाता। खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के बखरिया टोला में बुधवार की शाम 45 वर्षीय रामनिवास निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके भाई और पत्नी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दिव्यांग भाई द्वारा अपने पेंशन की रकम खर्च करने से उसका छोटा भाई और उसकी पत्नी ने पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने जब कमरा खोला तो रामनिवास मृत हाल में मिला था। राम निवास के पिता गणपति निषाद ने छोटे बेटे अमरजीत निषाद और उसकी पत्नी श्यामरथी देवी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गणपति निषाद ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा रामनिवास शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा दोनों साथ नहीं रहते थे। वह गांव में मजदूरी करता था और दिव्यांग पेंशन भी पाता था। मजदूरी और पेंशन से मिली रकम वह अपने छोटे भाई अमरजीत को देता था, जिससे उनका खर्च चलता था। पिता के अनुसार, अमरजीत शराब का आदी था। शराब के नशे में परिवार के लोगों से मारपीट करता था। इसी कारण गणपति निषाद पिछले दस वर्षों से अलग मकान में रह रहे थे। पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले रामनिवास ने अपनी दिव्यांगता पेंशन की 3000 रुपए बैंक से निकालकर खुद पर खर्च कर ली थी। इस बात से नाराज़ होकर अमरजीत और उसकी पत्नी ने उससे विवाद किया। आरोप है कि 21 अक्टूबर को दिन में दोनों ने लाठी-डंडे से रामनिवास की पिटाई की और शाम को फिर शराब के नशे में मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया। पिता का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें भी धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। अगली सुबह जब ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला गया तो रामनिवास मृत पाया गया। उसके सिर से खून बहा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर गुरुवार को दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।