कैम्पियरगंज में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

कैम्पियरगंज के चांदिपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालवालों ने आत्महत्या का दावा किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैम्पियरगंज में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के चांदिपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालवालों ने फंदे से लटककर खुदकुशी का दावा किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब दो बजे सूचना मिली कि चांदिपुर गांव निवासी नेहा पत्नी विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गले पर निशान था और परिजनों ने शव को घर पर रखा था। तहसीलदार कैम्पियरगंज की मौजूदगी में महिला कांस्टेबल की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी सात वर्ष के भीतर हुई थी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।