चीख पड़ी ट्यूबवेल पर पानी भरने गई महिला, टंकी में पड़ी थी युवक की लाश; जानें फिर

Ajay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, गोरखपुर
share

Uttar-pradesh News - गोरखपुर में सरकारी ट्यूबवेल की पानी की टंकी में मंगलवार की सुबह-सुबह एक युवक की लाश मिली। पानी भरने गई एक महिला ने लाश देखी तो चीख पड़ी। आवाज सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। मरने वाले युवक की शिनाख्त हो गई है। 

चीख पड़ी ट्यूबवेल पर पानी भरने गई महिला, टंकी में पड़ी थी युवक की लाश; जानें फिर

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक गांव में मंगलवार की सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्यूबवेल पर पानी भरने गई एक महिला ने वहां एक युवक की लाश देखी। यह ट्यूबवेल सरकारी है जिसकी पानी की टंकी में युवक की लाश पड़ी थी। लाश पर नजर पड़ते ही महिला चीख पड़ी। उनकी आवाज सुनकर जुटे गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को टंकी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। लाश की शिनाख्त हो गई है।

घटना, गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगलरसुलपुर नंबर दो की है। मरने वाले की उम्र 22 साल थी। वह भी ग्राम पंचायत जंगलरसुलपुर नंबर दो बलुघट्टा के ही रहने वाले थे। उनका नाम निकेश बताया जा रहा है। निकेश के पिता का नाम बाजीराव है। मिली जानकारी के अनुसार निकेश मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई राकेश भी मजदूरी करके अपना और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। निकेश की लाश ट्यूबवेल में मिलने की सूचना उनके परिवार तक पहुंची तो सब हैरान रह गए। परिवार की महिलाएं जोर-जोर से रोने लगीं। निकेश के आसपास के घरों में भी मातम पसर गया। हर कोई निकेश की मौत को लेकर हैरान है। गांववालों का कहना है कि घटना की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आनी चाहिए।

Voice of UP

घरवालों ने जताई ये आशंका

निकेश के परिवारीजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। परिवार वालों का कहना है कि निकेश का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उस विवाद में निकेश पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि मामले में सुलह कर लें। उधर गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अलग-अलग तरह की आशंकाएं जताते हुए लोग कह रहे हैं कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 22 साल के एक युवक की यूं जान जाने से गांव के लोग गमजदा हैं।

क्या बोली पुलिस?

इस मामले में पुलिस को प्रारंभिक जांच में कई चीजें संदिग्ध लग रही हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उम्मीद है कि इससे मामले की जांच में काफी मदद मिलेगी। युवक की मौत की वजह से पुलिस के हाथ कोई न कोई सुराग लग सकता है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।