ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरधोखा है गठबंधन, वोट देना बेकार: सुरेश खन्ना

धोखा है गठबंधन, वोट देना बेकार: सुरेश खन्ना

प्रदेश के नगर विकास मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने सपा-बसपा गठबंधन को धोखा करार देते हुए कहा कि उसे वोट देना बेकार है। शनिवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए...

धोखा है गठबंधन, वोट देना बेकार: सुरेश खन्ना
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 04 May 2019 01:23 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के नगर विकास मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने सपा-बसपा गठबंधन को धोखा करार देते हुए कहा कि उसे वोट देना बेकार है। शनिवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों को केंद्र और राज्य में बारी-बारी मौका दिया लेकिन उनमें से कोई भी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। तब जनता ने सत्ता से बाहर भी कर दिया। अब उत्तर प्रदेश में दो फेल दल सपा और बसपा मजबूरियों के तहत साथ आए हैं। वे एक-दूसरे को सशंकित नज़र से देखते हैं। उनका गठबंधन मजबूरियों का है। उन्हें वोट देने का मतलब खुद को पांच सालों के लिए अंधेरे में ले जाना है। यह गठबंधन उसी दिन टूट जाएगा जिस दिन दोनों में से कोई एक नेता घोषित करने की जिद ठान लेगा।

उन्होंने कहा कि जब जनता के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में 24 कैरेट सोना मौजूद है तो किसी और को चुनने का औचित्य क्या है। उज्जवला रसोई गैस, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि, मृदा परीक्षण, किसान बीमा योजना सहित केंद्र की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित जनता स्वाभाविक रूप से भाजपा को जिताने के लिए तत्पर है। विपक्ष उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता जरूर 74 प्लस सीटें देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में राज्य सरकार भी अपना योगदान दे रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें