ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोरखपुर महोत्सव में आएंगे सुखविंदर, गाएंगे जय हो...

गोरखपुर महोत्सव में आएंगे सुखविंदर, गाएंगे जय हो...

2019 का गोरखपुर महोत्सव कुछ और अलग और खास होगा। इसे बेहतर से बेहतर बनाने के लिए पर्यटन, संस्कृति विभाग के साथ ही जिला प्रशासन पूरी शिद्दत से जुट गया है। 11 से 13 जनवरी तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव को...

गोरखपुर महोत्सव में आएंगे सुखविंदर, गाएंगे जय हो...
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 12 Dec 2018 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

2019 का गोरखपुर महोत्सव कुछ और अलग और खास होगा। इसे बेहतर से बेहतर बनाने के लिए पर्यटन, संस्कृति विभाग के साथ ही जिला प्रशासन पूरी शिद्दत से जुट गया है। 11 से 13 जनवरी तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सभी विभागों को अलग-अलग कामों में लगा दिया है।

जाने-माने पार्श्वगायक सुखविंदर महोत्सव की शाम को जय हो...गाकर यादगार बनाएंगे। सुखविंदर के साथ ही पद्मश्री व पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा, पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर और युवा दिलों की धड़कन मोहित चौहान महोत्सव में चार चांद लगाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि अभी सुरेश वाडेकर, सुखविंदर और मोहित चौहान के नाम पर सहमति बन चुकी है। कुछ और नामों पर मंथन चल रहा है। अन्तरराट्रीय ख्याति प्राप्त चारों कलाकारों के गोरखपुर महोत्सव में आने से महोत्सव का रोमांच जबरदस्त और चरम पर होगा।

इस बार भी पैराग्लाइडिंग का रोमांच

यह दूसरा अवसर होगा कि महोत्सव में शूटिंग के साथ ही पैराग्लाइडिंग का भी आयोजन किया जाएगा। यूं कह लें कि इस महोत्सव की छटा जमीन से लेकर आसमां तक दिखाई देगी। कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मैराथन होगा भी होगा।

स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगी तरजीह

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी तरजीह मिलेगी। इसके साथ ही नृत्य, संगीत, पेंटिंग, क्वीज समेत विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं समेत गोरखपुर व आस-पास के लोगों को अपनी मेधा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

महिलाओं- बच्चों के लिए ढेरो आयोजन

गोरखपुर महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए कई आयोजन हो रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए ट्रेडिशनल वुमेन इवेंट भी आयोजन किया जाएगा। इसी तरह विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, निबंध लेखन, क्विज, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, टैलेंट हंट समेत कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

11 से 17 तक लगेगा शिल्प मेला

यूं तो प्रमुख आयोजन तीन दिन का है लेकिन शिल्प मेला 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न हस्त शिल्प स्टॉल, वाणिज्यिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके दूसरे प्रदेशों के शिल्पियों ने जिला प्रशासन से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है।

सुखविंदर के हिट गाने

-कर हर मैदान फतेह...

-उड़ी उड़ी जाए...

-लगन लगी...

-जय हो...

-छईयां, छईयां

-बाबू जी धरा धीरे चलो...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें