Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSugar Mill Pipraich Continues Weekly Cane Payment Tradition for Farmers in 2025-26 Season
5,744 किसानों को 11.84 करोड़ का भुगतान, पिपराइच चीनी मिल की पहल

5,744 किसानों को 11.84 करोड़ का भुगतान, पिपराइच चीनी मिल की पहल

संक्षेप:

Gorakhpur News - गन्ना किसानों के लाभ के लिए चीनी मिल पिपराइच ने 2025-26 सत्र में साप्ताहिक गन्ना मूल्य भुगतान जारी रखा है। 12 से 18 दिसंबर के बीच 5,744 किसानों को 11.84 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। मिल ने 19 दिसंबर तक 48.61 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और अगले सप्ताहों में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

Dec 21, 2025 09:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गन्ना किसानों के हित में चीनी मिल पिपराइच ने पेराई सत्र 2025-26 में भी पिछले साल की भांति साप्ताहिक रूप से गन्ना मूल्य भुगतान की परंपरा को जारी रखा है। इसी क्रम में मिल प्रबंधन ने 5,744 गन्ना किसानों का 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक के गन्ना आपूर्ति मूल्य के रूप में कुल 11 करोड़ 84 लाख 72 हजार रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। चीनी मिल पिपराइच ने 19 दिसंबर शुक्रवार तक कुल देय गन्ना मूल्य 49 करोड़ 06 लाख 19 हजार रुपये के सापेक्ष अब तक 48 करोड़ 61 लाख 47 हजार रुपये का भुगतान कर चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, 14 दिवस पूर्व तक देय 28 करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये की तुलना में भुगतान की स्थिति लगभग संतोषजनक बताई गई है। पेराई सत्र 2025-26 के संचालन प्रारंभ से 19 दिसंबर तक चीनी मिल पिपराइच ने 12.54 लाख कुंतल गन्ने की खरीद और 12.32 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। जबकि गत पेराई सत्र 2024-25 में इसी अवधि तक मिल द्वारा 07.89 लाख कुंतल गन्ने की खरीद और सिर्फ 07.66 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई थी। चीनी मिल पिपराइच से 09.11 प्रतिशत चीनी परता के साथ चीनी का उत्पादन किया जा रहा है। मिल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आगामी सप्ताहों में भी गन्ना मूल्य का भुगतान साप्ताहिक रूप से जारी रहेगा।

एसएमएस से भेज रहे गन्ना पर्चियां

जिला गन्ना अधिकारी जगदीश यादव ने बताया कि गन्ना कृषकों को एसएमएस के माध्यम से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रेषित की जा रही है। मिल प्रबंधन ने कृषक बंधुओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित पर्ची के अनुसार समय से चीनी मिल को साफ एवं ताजा गन्ना की आपूर्ति करें। मिल प्रबंधन यह भी अपील कर रहा है कि किसान भाई आगामी बसंतकाल में अधिक से अधिक गन्ने की बुआई कर नकदी फसल से आर्थिक लाभ उठाएं।