आत्महत्या प्रकरण और कम अंक दिए जाने के विरोध में डीडीयू छात्रों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

आत्महत्या प्रकरण और कम अंक दिए जाने के विरोध में डीडीयू छात्रों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने डीडीयू में इंजीनियरिंग विभाग में आत्महत्या प्रकरण और कम अंक दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया है।सुबह 11 बजे से जारी प्रदर्शन अभी भी जारी है। छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अनियमितताओं और कई विद्यार्थियों को अपेक्षा से कम अंक दिए जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिससे बड़ी संख्या में छात्र प्रभावित हुए हैं।छात्रों ने पिछले दिनों एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को भी गंभीर बताते हुए प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच, कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों की शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।