Gorakhpur News: छेड़खानी और शादी की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: चौरीचौरा में एक इंटर की छात्रा के साथ छेड़खानी और शादी के लिए धमकाने के आरोपी सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने तहरीर दी थी कि आरोपी उसे स्कूल जाते समय परेशान करता था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Gorakhpur News: छेड़खानी और शादी की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में इंटर की छात्रा से स्कूल आते-जाते छेड़खानी करने और शादी के लिए धमकाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने देवकहिया में अपनी मौसी के घर रहने वाले सूरज पुत्र उमाशंकर प्रसाद के खिलाफ छेड़खानी, धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर के अनुसार पीड़िता क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान सूरज उसका पीछा करता था, अश्लील हरकतें करता था और लगातार परेशान करता था।

इतना ही नहीं, आरोपी छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाते हुए उसे धमकी भी देता था।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur News: छेड़खानी और शादी की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार