Gorakhpur News: लाइब्रेरी में घुसकर छात्रा को पीटा, विरोध पर संचालक और भाई की पिटाई

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: कैम्पियरगंज में एक छात्रा के साथ लाइब्रेरी में मारपीट का मामला सामने आया है। जब लाइब्रेरी संचालक ने छात्रा की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया, तो आरोपित ने उनके खिलाफ भी हमला किया। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur News: लाइब्रेरी में घुसकर छात्रा को पीटा, विरोध पर संचालक और भाई की पिटाई

Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र में लाइब्रेरी में घुसकर एक छात्रा के साथ मारपीट करने और विरोध करने पर लाइब्रेरी संचालक व उसके भाई को पीटने का मामला सामने आया है। पूरी घटना लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि घटना के अगले दिन आरोपित के भाई ने भी लाइब्रेरी के सामने पहुंचकर दोनों भाइयों को रास्ते में मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 निवासी प्रियोन चौधरी कैम्पियरगंज में द स्टडी हेडक्वार्टर नाम से लाइब्रेरी चलाते हैं।

उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे एक छात्रा लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक लाइब्रेरी के अंदर पहुंचा और छात्रा को थप्पड़ों से पीटने लगा। लाइब्रेरी संचालक प्रियोन चौधरी मौके पर पहुंचे और युवक को रोककर छात्रा को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी को भी बुला लिया। दोनों ने मिलकर संचालक और उनके बड़े भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: लाइब्रेरी में घुसकर छात्रा को पीटा, विरोध पर संचालक और भाई की पिटाई