जन-चेतना यात्रा निकालेगी सैंथवार मल्ल महासभा
Gorakhpur News - गोरखपुर में सैंथवार मल्ल महासभा की बैठक हुई, जिसमें संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए सामाजिक जन-चेतना यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में संभागार भवन के पुनर्निर्माण, सदस्यता अभियान, पंचायत एवं विधानसभा चुनाव और पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह सैंथवार के स्मारक पर भी चर्चा की गई।

गोरखपुर, निज संवाददाता। सैंथवार मल्ल महासभा की बैठक रविवार को संथागार भवन, पैडलेगंज में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए सामाजिक जन-चेतना यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही संभागार भवन का पुनर्निर्माण, सदस्यता अभियान, पंचायत एवं विधान सभा चुनाव लेकर और स्व बाबू पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह सैंथवार के स्मारक को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, संरक्षक आरए सिंह, राम सिंह, कोषाध्यक्षत भोला सिंह फौजी, विश्वजीत सिंह, अजय मल्ल, जनार्दन सिंह फौजी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति सिंह, ममता सिंह, चांदनी सिंह, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, रामकिशुन सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


