पंत पार्क में नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Gorakhpur News - गोरखपुर में संस्कार भारती द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक 'सर्वे संतु निरामयाः' में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के मुद्दों पर जागरूकता फैलाई गई। रवीन्द्र रंगधर के निर्देशन में हुए इस नाटक में हास्य और संगीत का समावेश दर्शकों के लिए आकर्षण बना। कार्यक्रम के अंत में पौधों का वितरण भी किया गया।

गोरखपुर, निज संवाददाता। संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन अभियान के अंतर्गत पर्यावरण विषय पर संभव कला मंच द्वारा पंत पार्क विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक ‘सर्वे संतु निरामयाः’ का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन रवीन्द्र रंगधर ने किया। कलाकारों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन जैसे मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया। गंभीर विषय के बावजूद प्रस्तुति में हास्य, गीत-संगीत का समावेश आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल सिन्हा, रामकृष्ण मिश्र सहित कई पदाधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे। समापन के बाद दर्शकों के बीच पौधों का वितरण किया गया तथा वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


