संघ के समन्वय बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चर्चा
Mar 02, 2026 11:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं संघ की एक समन्यव बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल और अन्य नेताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में शामिल होने के लिए हेलीपेड पर पहुँचकर स्वागत किया।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय स्वयं संघ के गोरक्ष प्रांत और भाजपा के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में सोमवार में समन्यव बैठक शुरू हुई। सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी रही। बैठक में 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक 10.55 बजे हेलीपेड पर पहुंचे। जहां भाजपा के पदाधिकारी स्वागत को पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



