ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमोरारी बापू की कथा कल से, सीएम करेंगे शुभारम्भ

मोरारी बापू की कथा कल से, सीएम करेंगे शुभारम्भ

गोरखपुर में मोरारी बापू की राम कथा की अमृत वर्षा 5 से 13 अक्टूबर तक होगी। कथा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे करेंगे। गोरखनाथ मंदिर से रामायण पोथी पूजन के बाद...

गोरखपुर में मोरारी बापू की राम कथा की अमृत वर्षा 5 से 13 अक्टूबर तक होगी। कथा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे करेंगे। गोरखनाथ मंदिर से रामायण पोथी पूजन के बाद...
1/ 2गोरखपुर में मोरारी बापू की राम कथा की अमृत वर्षा 5 से 13 अक्टूबर तक होगी। कथा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे करेंगे। गोरखनाथ मंदिर से रामायण पोथी पूजन के बाद...
गोरखपुर में मोरारी बापू की राम कथा की अमृत वर्षा 5 से 13 अक्टूबर तक होगी। कथा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे करेंगे। गोरखनाथ मंदिर से रामायण पोथी पूजन के बाद...
2/ 2गोरखपुर में मोरारी बापू की राम कथा की अमृत वर्षा 5 से 13 अक्टूबर तक होगी। कथा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे करेंगे। गोरखनाथ मंदिर से रामायण पोथी पूजन के बाद...
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 04 Oct 2019 02:11 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर में मोरारी बापू की राम कथा की अमृत वर्षा 5 से 13 अक्टूबर तक होगी। कथा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे करेंगे। गोरखनाथ मंदिर से रामायण पोथी पूजन के बाद कथास्थल पर पहुंचेगी। राम कथा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में चम्पादेवी पार्क में होने राम कथा के लिए लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाला वॉटर प्रूफ पंडाल बनकर तैयार हो गया है। सभी तैयारियां अन्तिम दौर में हैं लेकिन गुरुवार को फिर बारिश हो जाने की वजह से पूरा मैदान कीचड़ से भर गया। इसके चलते काम में बाधा पड़ गई। इसको देखते हुए लगभग 1000 मजदूर श्रीराम कथा स्थल को 24 घंटे में तैयार करने में लगे हुये हैं। गुरुवार रात से ही काम बिना रुके चल रहा है। 150 मजदूर वाराणसी से आये हैं और अन्य मजदूर स्थानीय हैं।

वाराणसी से 200 कार्यकर्ताओं की टीम आई : मोरारी बापू की रामकथा की सम्पूर्ण जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से दी गई। इसके साथ ही राम कथा के सफल आयोजन के लिए वाराणसी से 200 कार्यकर्ताओं की टीम आई है। प्रेसवार्ता में संतोष दास सतुआ बाबा, द्वारिका तिवारी, कृष्ण जालान, अमर तुलस्यान, अखिलेश खेमका, अरुणेष शाही व अन्य लोग शामिल रहे।

देश-विदेश से आएंगे हजारों श्रद्धालु : संभावना जताई जा रही है कि मोरारी बापू की कथा को सुनने के लिए गोरखपुर में करीब पांच हजार श्रद्धालु अन्य प्रदेशों से आने वाले हैं। बड़ी संख्या अप्रवासी श्रद्धालु शहर में पहुंच भी चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली व अन्य राज्यों से मोरारी बापू की कथा सुनने के लिए लोग आ रहे हैं। इन श्रद्धालुओं समेत कमचारी, अतिथि एवं सहयोगियों के रुकने के लिए शहर में तमाम स्थानों पर व्यवस्था की गई है।

यहां पर हुई है रुकने की व्यवस्था

रुकने की व्यवस्था श्रीगोरखनाथ मंदिर, संस्कृति पब्लिक स्कूल रानीडीह, सेन्ट्रल एकेडमी देवरिया बाईपास, लिटिल स्टार एकेडमी इन्दिरा नगर, गार्डेनिया, गीता वाटिका, अग्रवाल भवन, गुरुद्वारा जटाशंकर धर्मशाला, मारवाड़ इंटर कॉलेज, गोकुल अतिथि भवन, एसएस एकेडमी आदि में की गई है। बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क आवास, भोजन एवं परिवहन की व्यवस्था की गई है। गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से कथा स्थल के लिए भी नि:शुल्क बसों की व्यवस्था रहेगी। बसें चौरीचौरा, सोनबरसा, पीपीगंज, खलीलाबाद, सहजनवा, पिपराइच, मेडिकल कॉलेज, गीता वाटिका, खजनी, बेलीपार एवं लालडिग्गी से कथा स्थल तक के लिए बस मिलेगी।

मोरारी बापू के लिए विशाल व्यासपीठ

कथा स्थल चंपा देवी पार्क में 300 × 160 फीट के विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। इसकी क्षमता 25000 श्रद्धालुओं की है। जर्मन हैंगर से निर्मित यह पंडाल वाटरप्रूफ होगा। मोरारी बापू के लिए भी एक विशाल व्यासपीठ बनाया गया है। पूरे पंडाल में मैटिंग की गई है, साथ ही सोफा, कुर्सियों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पूरे पंडाल में सीसीटीवी एवं एलईडी टीवी लगाया गया है ताकि श्रद्धालु कथा का पूरा आनंद ले सकें। श्रीराम कथा के अन्तर्गत शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। नौ अक्तूबर को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में गुजरात के सुप्रसिद्ध गायक कीर्तिदान गढ़वी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 10 अक्तूबर को कथा स्थल पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमे प्रख्यात कवि सुरेंद्र शर्मा, नीलोत्पल मृणाल , दिनेश बावरा, महक भारती, इकबाल अशहर रचनाएं पेश करेंगे।

जब दुबई में मुस्लिम समाज ने सुनी राम कथा

मोरारी बापू के भक्त भारत के साथ विदेशों में भी है। कई भक्त तो ऐसे हैं जो कभी भी मोरारी बापू की कथा नहीं छोड़ते हैं। कथा चाहे किसी शहर या दुनिया में हो, ये महिला भक्त मोरारी बापू की कथा सुनने जरूर पहुंचती हैं। गुरुवार को लगभग 100 महिला भक्तों का समूह कथा स्थल पर मौजूद था। इसमें मुख्य रूप से गुजरात और राजस्थान से आयीं महिला भक्त शामिल थी। इनमें भावनगर की हेमा बेन, हर्षा, जस्सू बेन एवं सूरत की शारदा ने पिछले 25 सालों से मोरारी बापू की हर कथा सुनी है। इन चारों ने बताया कि वह बापू की कथा भारत के साथ ही स्विटजरलैंड, मॉरीशस, मास्को, श्रीलंका, दुबई व अन्य देशों में सुन चुकी हैं। महिला भक्तों ने बताया कि बापू के प्रशंसक हर वर्ग और समुदाय के हैं। दुबई में हुई रामकथा में मुस्लिम समाज के लोगों ने रामकथा सुनी। मोरारी बापू की रामकथा कहने की शैली ही ऐसी है कि हर वर्ग उन्हें पसंद करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें