Gorakhpur News: मेजर ध्यानचंद की याद में हुईं खेल प्रतियोगिताएं
Gorakhpur News: धूमधाम से हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का समापनल्यार्पण किया गया एवं उसके बाद खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी

Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, गोरखपुर के तत्वावधान में शनिवार को ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज में मेजर ध्यानचंद के स्मृति में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर द्वारा सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के फोटो पर माल्यार्पण किया गया एवं उसके बाद खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरूस्कृत किया गया।फुटबॉल बालक वर्ग में आजाद स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज विजेता एवं ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में मिनी स्टेडियम बड़हलगंज विजेता एवं नेइंका बड़हलगंज उपविजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज एवं नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज संयुक्त विजेता रही।
बैडमिंटन बालक वर्ग में अमृतेश मिश्रा प्रथम एवं अर्जुन पांडे द्वितीय रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विप्लव गुप्ता की ओर से किया गया। खेल प्रशिक्षक शिव प्रकाश राव, गरिमा यादव, राजन, गौरव शाही, बबलू आजाद, स्टेडियम खेल कोच रंजीत कुमार, संजीत कुमार, मनोज कुमार, अरविन्द कुमार, विनय , लालबाबू एवं सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।


