Gorakhpur News: कार की चपेट में आने से छात्र समेत चार घायल
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: ब्रह्मपुर के नई बाजार मेन चौक पर सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित मारुति वैन ने चार लोगों को टक्कर मारी। इस हादसे में एक छात्र समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ितों ने नई बाजार चौकी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार मेन चौक पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित मारुति वैन ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को परिजन अस्पताल ले गए। राघोपट्टी पड़री टोला पांडेय निवासी संतोष गुप्ता का बेटा अंशु कुमार स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान वैन ने उसे टक्कर मार दी। बलूघट्टा निवासी रामनरेश पुत्र स्व. महादेव समेत दो अन्य लोग भी वाहन की चपेट में आ गए। पीड़ितों ने नई बाजार चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


