Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSpeeding Scorpio Hits People by Fire Driver and One Youth Dead Injuries Reported
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचला, दो की मौत; पांच घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचला, दो की मौत; पांच घायल

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर के रामपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक और चालक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच घायल हैं। पुलिस ने घायलों को एम्स में भर्ती कराया है।

Jan 07, 2026 06:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर में मंगलवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। वहां कुछ लोग अपने घर के सामने ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे तभी झारखंडी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई। गाड़ी ने गलत दिशा में जाकर अलाव के पास बैठे लोगों को बुरी तरह रौंद दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस टक्कर में भगवान दास नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जितेंद्र अमर और दो बच्चे हिमांशु व प्रिंस समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। इनमें जितेंद्र की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। लोगों को कुचलने के बाद यह स्कॉर्पियो सड़क किनारे बनी एक गुमटी से जा टकराई जिससे गाड़ी चला रहे ड्राइवर की भी मौत हो गई हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 9 स्पीकर फेल, यात्रियों की ट्रेन छूटी

हादसे की खबर मिलते ही एम्स खोराबार राजघाट समेत छह थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ड्राइवर की पहचान करने के साथ-साथ मामले की जांच कर रही है।