सपाइयों ने काटा केक, मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79 वां जन्म दिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री...
समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79 वां जन्म दिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की लम्बी उम्र की कामना की और मिठाइयां बांट खुशियां मनाई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक हैं।
सपा नेता और कार्यकर्ता बुधवार को पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुनायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रह्लाद यादव ने कहा कि समाजवाद को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी अगुआई में भारतीय राजनीति में बुनियादी परिवर्तन हुए। राजनीति में जनसामान्य की दखलंदाजी बढ़ी।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री के रूप मे मुलायम ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, भारतीय राजनीति के इतिहास में उसे स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज अखिलेश यादव भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को किसानों, कामगारों, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ों एवं प्रगतिशील विचारधारा के लोगों के हक की लड़ाई के लिए पार्टी को लगातार मजबूत कर रहे हैं।
इस दौरान जवाहर लाल मौर्या, फिरंगी प्रसाद, जगदीश यादव, पन्नेलाल पहलवान, डा. मोहसिन खान, अवधेश यादव, रजनीश यादव, रामसिंह, राजेश सिंह, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, शारदा देवी, मनुरोजन यादव, अमरेन्द्र निषाद, कबीर आलम, राजेन्द्र शर्मा,जवाहर यादव, मिर्जा कदीर वेग, अशोक यादव, पंकज शाही, मनोज यादव, संजय पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, दयाशंकर निषाद, कीर्ति निधि, जयप्रकाश यादव, अमन यादव, डा. राजेश यादव, रमेश यादव, कालीशंकर, हाजी शकील अंसारी, मनमोहन यादव, पप्पू चौधरी, मैना भाई, रामनाथ यादव, रामजतन यादव, हरेन्द्र यादव, दयानंद विद्रोही, अशोक चौधरी, राजेन्द्र यादव, भोला गुप्ता, रामकृष्ण यादव, रघुवर यादव, कपिल मुनि यादव, फूल चन्द्र विश्वकर्मा, त्रिलोकी नाथ, सोनू पांडे, सुर्य भान,मुन्नु यादव, विनोद, राजेश सिंह सैथवार, राजदेव यादव, अनवार आलम, ओ पी यादव , मुन्ना यादव, अम्बरीष यादव, अजीत यादव, विन्ध्यवासिनी मौजूद रहे।