ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरएक अक्तूबर को तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी सपा

एक अक्तूबर को तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक अक्तूबर को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तहसील मुख्यालयों पर धरना देंगे। सपा ने बढ़ती, महंगाई, किसानों की बदहाली और खराब कानून...

एक अक्तूबर को तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी सपा
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 29 Sep 2019 02:23 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक अक्तूबर को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तहसील मुख्यालयों पर धरना देंगे। सपा ने बढ़ती, महंगाई, किसानों की बदहाली और खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगा भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक अक्तूबर को तहसील मुख्यालयों पर इकट्ठा होंगे और धरना देंगे। इस आंदोलन को लेकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव और उनकी कार्यकारिणी तथा निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रहे हैं।

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बढ़ती महंगाई, बदहाल कानून व्यवस्था और किसानों की बिगड़ती जा रही स्थिति के खिलाफ तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से सपा नेता और कार्यकर्ता प्रदेश की भाजपा सरकार की पोल खोलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें