ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोरखपुर में सड़क पर उतरे सपाई, बिजली के बढ़े दामों का किया विरोध

गोरखपुर में सड़क पर उतरे सपाई, बिजली के बढ़े दामों का किया विरोध

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे। बिजली के बढ़े दामों का विरोध करते हुए उन्‍होंने कलेक्‍ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आम...

गोरखपुर में सड़क पर उतरे सपाई, बिजली के बढ़े दामों का किया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 07 Dec 2017 02:13 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे। बिजली के बढ़े दामों का विरोध करते हुए उन्‍होंने कलेक्‍ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आम जनता पर बोझ बढ़ाते जाने का आरोप लगाया।

पुलिस सतर्क, सपाइयों को घेरा

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद़देनजर गोरखपुर पुलिस खासी सतर्क है। कलेक्‍ट्रेट में पुलिस ने चारों तरफ से सपाइयों को घेर रखा है। उधर, धरनास्‍थ्‍ाल पर सपाई बिजली मूल्‍य वृदि़ध सहित अन्‍य कई मुद़दों पर सरकार के खिलाफ सभा कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें