ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपूर्व मंत्री आर.के.चौधरी ने गोरखपुर में भाजपा पर लगाया ये आरोप

पूर्व मंत्री आर.के.चौधरी ने गोरखपुर में भाजपा पर लगाया ये आरोप

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा है कि आजादी के इतने दिनों बाद भी भारत में अभी भी 60 फीसदी लोग गरीब हैं। गरीब और बेरोजगारी दूर करने के बजाए भाजपा समाज में जहर घोल रही...

पूर्व मंत्री आर.के.चौधरी ने गोरखपुर में भाजपा पर लगाया ये आरोप
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 10 Jan 2018 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा है कि आजादी के इतने दिनों बाद भी भारत में अभी भी 60 फीसदी लोग गरीब हैं। गरीब और बेरोजगारी दूर करने के बजाए भाजपा समाज में जहर घोल रही है।

श्री चौधरी बुधवार को समाजवादी पार्टी की बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जैसे व्यक्तित्व के नेता कम ही हैं। उन्हीं से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही देश-प्रदेश का विकास हो सकता है। प्रदेश में भाजपा को रोकने की ताकत केवल और केवल सपा के पास है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से सतर्क रहें।

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार आलू किसानों के साथ अन्याय कर रही है। बिजली की दरों में सरकार ने बढ़ोत्तरी कर साबित कर दिया कि वह गांव-गरीब विरोधी है। प्रदेश में ठंड से लोग मर रहे हैं। आलू किसान परेशान हैं। महंगे बालू से आम आदमी परेशान है। स्वेटर न मिलने से बच्चे परेशान हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से बदमाश मजे में हैं।

......

गोरखपुर उप चुनाव को लेकर तैयार हो जाएं कार्यकर्ता

आरके चौधरी ने कहा कि वर्ष 2019 के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सतर्क हो जाएं। जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दें। भाजपा मतदाता सूची में गड़बड़ी कर गरीबों, किसानों और अल्पसंख्याकों को मतदान से वंचित करा सकती है।

.....

कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हो जाएं

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि लोकसभा उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हो जाएं। उप चुनाव में जनता प्रदेश और केंद्र की सरकार को सबक सिखाएगी। बैठक का संचालन जिला महासचिव जवाहर लाल मौर्य ने किया।

.....

बैठक में ये नेता रहे शामिल

सामवादी पार्टी की बैठक में जवाहर लाल मौर्य, जिआउल इस्लाम, डा. मोहसिन खान, अवधेश यादव, रजनीश यादव, मनुरोजन यादव, अमरेंद्र निषाद, शारदा देवी, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, मिर्जा कदीर बेग, अशोक यादव, श्यामदेव निषाद, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजेश यादव, सिंहासन यादव, कीर्तिनिधी पांडे, शकील अंसारी, संजय पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, अभिमन्यु यादव, मैना भाई, प्रमोद यादव, राहुल गुप्ता, रामलखन पासवान, रत्नेश यादव, जयप्रकाश यादव, पप्पू चौधरी, सुशीला भारती, श्याम यादव, रामनाथ यादव, मुन्नीलाल यादव, संजय यादव, मनमोहन यादव, रवींद्र यादव, जितेंद्र यादव, देश दीपक यादव, विक्रम यादव, अशोक चौधरी, सन्तोष यादव, नरसिंह यादव, नंदलाल कन्नौजिया, सूर्यभान शर्मा, अखिलेश यादव, गवीश दुबे, शब्बीर कुरैशी, बिंदा देवी, उर्मिला देवी, अजीत यादव, सुमन पासवान, रामहर्ष यादव, गिरधारी सिंह, राजेश सिंह, रामबचन यादव, जयराम यादव, मुन्नु यादव, नमिता सिंह, दयाशंकर निषाद आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें