ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरएसपी ने जवानों संग की चाय पर ‘चर्चा’

एसपी ने जवानों संग की चाय पर ‘चर्चा’

एसपी दिलीप कुमार ने शुक्रवार की सुबह परेड के बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों व जवानों के साथ चाय की चुस्की ली। चाय और हल्के नाश्ते के साथ पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद स्थापित किया। साथ ही अपने अच्छे...

एसपी ने जवानों संग की चाय पर ‘चर्चा’
निज संवाददाता, बस्ती Fri, 12 Oct 2018 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

एसपी दिलीप कुमार ने शुक्रवार की सुबह परेड के बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों व जवानों के साथ चाय की चुस्की ली। चाय और हल्के नाश्ते के साथ पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद स्थापित किया। साथ ही अपने अच्छे कार्यों से जनपद और यूपी पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमें एक पुलिस अधिकारी के अलावा देश का एक अच्छा नागरिक होना भी जरूरी है।

अपने स्वास्थ का ध्यान रखे और ड्यूटी के दौरान ध्यान रखने योग्य अन्य प्रमुख बातों पर खुलकर चर्चा की। सम्मेलन के दौरान परेड मे सम्मिलित 125 अधिकारी व जवानों ने भी अपनी बात रखी। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें