ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरनगर निकायों को सपा-बसपा ने कमजोर करने साजिश की: योगी आदित्यनाथ

नगर निकायों को सपा-बसपा ने कमजोर करने साजिश की: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने नगर निकाय की शक्तियों को कमजोर करने की साजिश की। महापौर और चेयरमैन की शक्तियों को सीज करने के लिए संशोधन कर राज्यपाल के...

नगर निकायों को सपा-बसपा ने कमजोर करने साजिश की: योगी आदित्यनाथ
मुख्य संवाददाता ,गोरखपुरTue, 21 Nov 2017 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने नगर निकाय की शक्तियों को कमजोर करने की साजिश की। महापौर और चेयरमैन की शक्तियों को सीज करने के लिए संशोधन कर राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा लेकिन राज्यपाल की सहमति नहीं मिलने से अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। अप्रत्यक्ष रूप से महापौर और चेयरमैन को कार्य नहीं करने दिया।

योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे। 

खास-खास

प्रदेश के सभी नगर निकायों में महापौर और चेयरमैन को मिलेगी विकास कार्यो के लिए स्वायत्तता
सभी नगर निगमों, नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं में पटरी व्यवसायियों का पुर्नवास होगा
सफाई कर्मचारियों को अच्छा वेतन और मानेदय सही समय पर मिले, सुनिश्चित करेंगे

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने जानबूझ कर नगर निकायों को कार्य नहीं करने दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय नगर निकाय इकाईयों को पंगू बनाने की साजिश हुई थी। उन्होंने 74वें संविधान संशोधन में और भी संशोधन करके महापौर और चेयरमैन के पावर को सीज करने का अध्यादेश भी पारित कर दिया। प्रदेश के राज्यपाल का आभारी हूं कि उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किया। 

नगर निकायों को देंगे शक्तियां 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो तय किया गया कि नगर निकायों को विकास कार्यो के लिए सक्षम, जवाबदेह और स्वावलम्बी बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें और अधिक स्वायत्तता प्रदान की जाएगी। ताकि वे अपने लिए आय के अधिक स्रोत बना सके और आत्मनिर्भर हो सके। नगर के विकास के लिए बड़ी योजनाएं और प्रोजेक्ट बना सके। पहले होता यह था कि नगर निकाय की सम्पत्तियों पर कब्जा कर बेच दिया जाता था, फर्जी अलाटमेंट हो जाते थे। लेकिन सरकार ने तय किया कि ऐसा करने के बजाए सम्पत्तियों को नगर निकायों की आय का जरिया बनाया जाए। 

सफाई कर्मियों और पटरी व्यावसायियों पर ध्यान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पटरी व्यवसायियों के लिए सरकार फेरी नीति बना चुके हैं। पटरी व्यवसायियों का पंजीकरण भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में साफ-सफाई सरीखे सबसे महत्वपूर्ण कार्य करने में लगे सफाई कर्मचारियों पर समुचित ध्यान नहीं दिया जाता है। सभी सफाईकर्मी को समय पर उचित मानदेय और वेतन मिले एवं अच्छा मिले। यह भी सरकार के एजेंडे में है। सफाई कर्मचारियों एवं पटरी व्यापारियों का व्यवस्थित पुनर्वास हो इसके लिए नगर निकायों को समर्थवान बनाने के लिए शक्तियां दी जाएंगी। ताकि वे अपनी योजनाएं बना सके, अपनी आय अर्जित कर सके। नगर निकायों को अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए अगर कही फंड की कमी बांधा बनती है तो  राज्य सरकार उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करेगी।

योगी का तंज- किसी बहाने सही मुलायम ने श्रीराम-कृष्ण को तो याद किया

पद्मावती विवाद:संजय लीला भंसाली के बारे में ये क्या कह गए योगी

राहुल की ताजपोशी: योगी बोले, वंशवादी पार्टी से और क्या उम्मीद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें