सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने गुजरात जाएंगे जिले के दस नागरिक

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जिले से 10 चयनित नागरिक

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने गुजरात जाएंगे जिले के दस नागरिक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जिले से 10 चयनित नागरिक गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की यात्रा पर जाएंगे। शासन के निर्देश पर डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित कर विभिन्न वर्गों से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इनमें व्यापारी, महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक, स्टार्टअप से जुड़े लोग व अन्य वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।जिला सूचना विभाग के मुताबिक चयनित प्रतिभागियों को पहले लखनऊ भेजा जाएगा। वहां से 19 अप्रैल को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रेन से सोमनाथ के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा लगभग एक सप्ताह की होगी, जिसमें श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर दर्शन, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, लाइट एंड साउंड शो और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यात्रा के दौरान रहने, भोजन व स्थानीय व्यवस्थाएं गुजरात सरकार द्वारा की जाएंगी। यात्रा का व्यय संस्कृति विभाग वहन करेगा।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जिले में भी होंगे कार्यक्रमजिला सूचना विभाग के अनुसार जिले में भी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 अप्रैल को जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर के प्रमुख शिवालयों में भजन-कीर्तन, महाआरती, ओंकार जाप, प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंदिरों में साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।सोमनाथ मंदिर के पुनरोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमसूचना विभाग के अनुसार यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष व मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। पूरे देश में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारी को लेकर डीएम ने दिया निर्देशसोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि सोमनाथ यात्रा पर जाने वाले दल में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा वर्ग का एक महिला या पुरुष कर्मी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। सभी यात्रियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने को कहा। जिले में आयोजन के लिए ग्राम, ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी को जनपदीय नोडल बनाया गया है।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आस्था, संस्कृति व राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। जिले से 10 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें यात्रा में भेजा जाएगा। साथ ही जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।प्रभाकर मणि त्रिपाठी - जिला सूचना अधिकारी

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।