Gorakhpur News: विवि स्मार्ट रोड के लिए नजूल की भूमि में शिफ्ट होगा मंदिर
Gorakhpur News: गोरखपुर में राजीव दत्त पाण्डेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से स्वामी विवेकानंद चौक तक की सड़क को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए एक पुराना मंदिर अगले महीने शिफ्ट किया जाएगा, जिससे सड़क के 8 मीटर चौड़े हिस्से का उपयोग आवागमन के लिए हो सकेगा।
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्वामी विवेकानंद चौक (छात्रसंघ) चौक तक 860 मीटर लंबी सड़क को स्मार्ट बनाने का अंतिम दौर में है। 17.34 करोड़ रुपये से 860 मीटर लम्बाई में बनाई जा रही स्मार्ट सड़क में बाधक दो दशक पुराने मंदिर को सड़क की दूसरी पटरी पर अगले माह तक शिफ्ट करने की तैयारी है। मंदिर शिफ्ट होने से मुख्य मार्ग पर तक तकरीबन 8 मीटर चौड़ा और 45 मीटर लम्बा सड़क का हिस्सा आवागमन के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
मंदिर स्थानांतरण की प्रक्रिया
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय डाकघर से लेकर इंडियन बैंक तक विश्वविद्यालय रोड पर दो दशक से मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर के विस्तार को लोक निर्माण विभाग की सख्ती के बाद लगाम लगी। अब जब 09.50 करोड़ रुपये से स्वामी विवेकानंद चौक से विश्वविद्यालय चौक तक नई डिजाइन की सड़क स्मार्ट सड़क बनाने के साथ 07.84 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क की 33 और 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने का काम अंतिम दौर में है। सड़क पर आवामन में बाधक मंदिरों को उसके सामने नजूल की तकरीबन 900 वर्गमीटर जमीन पर निर्माणाधीन मंदिर में शिफ्ट होगा।
सड़क का निर्माण
मंदिर शिफ्ट होने के बाद फाइनल होगी सड़क
सड़क निर्माण में बीबीएम (बिटुमिनस बेस मैकडम) की लेयर बिछाने के बाद अब ऊपर बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) की लेयर डाली जाएगी। सड़क के दोनों ओर सीसी नाले बनाए गए हैं। उन्हें ढक कर फुटपाथ का निर्माण कर लैंडस्केपिंग की गई है। अर्नामेंटल लाइटें लगाई जा चुकी हैं। सड़क के दोनों किनारों पर पौधरोपण होगा। बैठने के लिए बेंच जल्द लगेंगी।


