रामगढ़ताल क्षेत्र की सड़कें 23 करोड़ से बनेंगी स्मार्ट
Gorakhpur News - सचित्र नक्षत्रशाला से शुरू होकर महाराणा प्रताप पार्क, ग्रीनवुड और गोरक्ष एन्क्लेव आवासीय योजनाओं से

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में 23 करोड़ रुपये की लागत से 2700 मीटर लम्बी सड़क स्मार्ट बनाई जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण करने के साथ जलनिकासी के लिए आरसीसी नाला और सुंदरीकरण के कार्य भी कराए जाएंगे। शुक्रवार को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति में प्राधिकरण की परियोजना को तकनीकी स्वीकृति मिली गई।स्मार्ट सड़क बनाने की यह परियोजना प्राधिकरण की वसुंधरा एन्क्लेव आवासीय योजना से शुरू होकर महाराणा प्रताप पार्क, ग्रीनवुड और गोरक्ष एन्क्लेव आवासीय योजनाओं से गुजरते हुए चंपा देवी पार्क तक पहुंचेगी। कुल 2700 मीटर लंबे इस मार्ग में 1270 मीटर हिस्सा 24 मीटर चौड़ा, 860 मीटर में 18 मीटर, 240 मीटर में 12 मीटर और 325 मीटर में 09 मीटर चौड़ा बनेगा।
पूरे मार्ग के किनारे आरसीसी नाला बनाया जाएगा। इसके अलावा अंडरग्राउंड डक्ट और केबलिंग की व्यवस्था भी होगी जिससे बिजली, इंटरनेट और अन्य सेवाओं की तारें, जमीन के नीचे व्यवस्थित तरीके से डाली जा सकेंगी। अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप सिंह के मुताबिक सड़क के दोनों किनारों पर पाथवेज, अर्नामेंटर लाइटें, लैंडस्केपिंग, हरियाली और सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा। अलग अलग स्थान पर म्यूरल भी बनाए जाएंगे।अवस्थापना मद में सड़क चौड़ीकरण और आरसीसी नाला निर्माण की इस परियोजना को तकनीकी स्वीकृति मिली है। जल्द ही व्यय वित्त समिति के समक्ष रखा जाएगा। उम्मीद है कि इसी माह स्वीकृति मिल जाएगी, उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।आनंद वर्धन, उपाध्यक्ष जीडीए
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


