ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरउप श्रम आयुक्त ने कुशल श्रमिक की निर्धारित मजदूरी दिलाने की मांग

उप श्रम आयुक्त ने कुशल श्रमिक की निर्धारित मजदूरी दिलाने की मांग

टेक्सटाइल वर्कर्स यूनियन बरगदवा गोरखपुर के 250 श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत उप श्रम आयुक्त एके सिंह ने कुशल श्रमिक की निर्धारित मजदूर दिलाने की गुहार लगाई। सोमवार को यूनियन...

उप श्रम आयुक्त ने कुशल श्रमिक की निर्धारित मजदूरी दिलाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 09 Apr 2018 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

टेक्सटाइल वर्कर्स यूनियन बरगदवा गोरखपुर के 250 श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत उप श्रम आयुक्त एके सिंह ने कुशल श्रमिक की निर्धारित मजदूर दिलाने की गुहार लगाई। सोमवार को यूनियन पदाधिकारियों की 6 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उप श्रम आयुक्त के सहायक श्रम आयुक्त को मामले में यूनियन और प्रबंधन की शीघ्र वार्ता कराने का आश्वासन दिया है।

यूनियन के पदाधिकारियों ने उप श्रम आयुक्त को बताया कि 250 की संख्या में कर्मचारी वीएन डायर्स प्रोसेसर्स प्राइवेट लिमिटेड बरगदवा में कार्यरत हैं। सभी आपरेटर के रूप में सेवाएं प्रदान करते हैं। उनका कार्य कुशल श्रमिक की श्रेणी में आता है लेकिन उन्हें मजदूरी अर्ध कुशल श्रमिक के रूप में प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि उन्हें 8321 रुपये के आधार पर मजदूरी मिलती है जबकि उन्हें कुशल मजदूर के रूप में 9361 रुपये मजदूरी मिलनी चाहिए।

26 दिन की ड्यूटी निर्धारित करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे मजदूर जिन्हें काम करते हुए 5 से 10 साल हो गए, उन्हें भी ईएसआई और ईपीएफ की सुविधा नहीं मिल रहा है। कभी बोनस भी नहीं मिला। कई बार फैक्टरी से वापस कर दिया जाता है लेकिन वे आफ का लाभ नहीं मिलता है। मजदूरों ने यह भी बताया कि न वे फैक्टरी के पेरोल पर हैं, न ही ठेकेदार के, मांग किया कि उन्हें फैक्टरी की तरफ से रखा जाए।

उन्होंने आपरेटर मनोज कुमार शुक्ला को बाहर निकाल दिए जाने पर भी एतराज जताते हुए पुन: काम पर रखने की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष अजय कुमार , संतोष दूबे, रामआज्ञा, अरुण चौबे, हरिलाल प्रसाद, विजय प्रकाश मिश्रा समेत 30 की संख्या में श्रमिक श्रम आयुक्त के कार्याल पर पहुंचे थे। श्रम आयुक्त एके सिंह ने आश्वास्त किया कि श्रमिकों की समस्याओं को समाधान कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें