फरवरी से लापता बुजुर्ग का कंकाल पोखरी में मिला

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - जैतपुर के खानिमपुर गांव में फरवरी से लापता बुजुर्ग का कंकाल मिला। पुलिस ने अवशेषों को पहचानने के लिए कपड़ों का सहारा लिया। बुजुर्ग का नाम नासीर था, जो अमर सिंह के घर रहकर काम कर रहा था। फरवरी में वह अचानक गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फरवरी से लापता बुजुर्ग का कंकाल पोखरी में मिला

जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर गांव में फरवरी से लापता बुजुर्ग का कंकाल बुधवार को मिला। शरीर के अवशेष पर मिले कपड़ों की मदद से पहचान हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, करीब चालीस साल पहले खानिमपुर निवासी अमर सिंह के घर एक युवक भूख-प्यास से परेशान होकर आया था। उन्होंने उसे खाना खिलाया। युवक ने अपना नाम नासीर बताया। तब से वह अमर सिंह के घर रहकर काम करने लगा। फरवरी में नासीर अचानक गायब हो गया था। उसके गुम होने की सूचना अमर सिंह ने गीडा थाने में 15 फरवरी को दी थी।

शव मिलने वाली पोखरी उनके घर के पीछे स्थित है और चारों ओर झाड़-झंखाड़ से घिरी हुई है।सूचना के बाद मौके पर चौकी प्रभारी पिपरोली संतोष सिंह और गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय अपने फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।