
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने व्यापारियों को कपड़ों के नए ट्रेंड से रूबरू कराया
Gorakhpur News - गोरखपुर में कोर्टयार्ड बाय मैरियट में सियाराम वस्त्र प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इसमें स्थानीय व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी की डिस्प्ले और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाली। व्यापारी कलेक्शन की सराहना कर रहे हैं और सियाराम के प्रोपराइटर ने रेडीमेड परिधानों की बिक्री का ऐलान किया।
गोरखपुर, निज संवाददाता। कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दो दिवसीय सियाराम वस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ सूरत साड़ी की ओर से किया गया। जिसमें रविवार को बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी पहुंचे। प्रदर्शनी में विभिन्न रेंज और नए कलेक्शन को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। खास बात यह रही कि डिस्प्ले और प्रस्तुति की जिम्मेदारी गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) और केआईपीएम के बीबीए पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने संभाली। ये छात्र-छात्राएं विंटर वेकेशन के दौरान सियाराम की ओर से इंटर्नशिप कर रहे हैं और पूरे उत्साह के साथ रिटेलरों को कपड़ों की विशेषताओं, गुणवत्ता और ट्रेंड के बारे में जानकारी दे रहे थे।
प्रदर्शनी में पहुंचे व्यापारियों ने कलेक्शन की सराहना की। इस मौके पर प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग अशोक टोरका ने कहा कि गोरखपुर और आसपास का क्षेत्र कंपनी के लिए हमेशा महत्वपूर्ण बाजार रहा है। प्रदर्शनी से रिटेलरों को आगामी सीजन की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। सूरत साड़ी के प्रोपराइटर संजय शाह ने बताया कि जल्द ही उनके प्रतिष्ठान में रेडीमेड परिधानों का कारोबार बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा। कंपनी के एजेंट अक्षत कमल ने बताया कि व्यापारियों के लिए लकी ड्रा और 2 लाख की नेट बिलिंग पर विशेष प्रोत्साहन योजनाएं भी रखी गई हैं। प्रदर्शनी में संतोष शर्मा, विश्वजीत, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद पांडे, रितेश शर्मा, राकेश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं में शिखा सिंह, दिव्या पासवान, हर्षिता सिखा, अंजली निषाद, अनंता भट्ट, मानशी शुक्ला, संजना यादव, राजन सिंह सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




