ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर राष्ट्रपति को परोसा जाएगा आलिव आयल में पका सादा खाना

राष्ट्रपति को परोसा जाएगा आलिव आयल में पका सादा खाना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक उनकी व्यवस्था कोई दिक्कत न हो इसके लिए एक-एक चीज को लेकर बारीकी से तैयारी चल रही है। तैयारियों के क्रम में अब उनके खानपान को लेकर तैयारी शुरू...


राष्ट्रपति को परोसा जाएगा आलिव आयल में पका सादा खाना
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 06 Dec 2018 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक उनकी व्यवस्था कोई दिक्कत न हो इसके लिए एक-एक चीज को लेकर बारीकी से तैयारी चल रही है। तैयारियों के क्रम में अब उनके खानपान को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रपति भवन से डायटरी प्रिफरेंस भेजा गया है। राष्ट्रपति शाकाहारी हैं और सादा खाना पसंद करते हैं। उनका भोजना आलिव पोमास और मस्टर्ड आयल में तैयार किया जाएगा।

सुबह सबसे पहले बिना शक्कर के दूध के साथ कूकीज परोसा जाएगा। इसके साथ ही नाश्ते में मल्टीग्रेन ब्रेड से बना सैंडविच और ग्रीन टी दिया जाएगा। इसके साथ दो मौसमी फल भी रखा जाएगा। खाने में बिना मिर्च और मसाले का पूरी तरह से सादा खाना परोसा जाएगा। डिनर के बाद शुगर फ्री डिजर्ट परोशा जाएगा। देश की पहली महिला भी शाकाहारी हैं। इनके लिए खट्टा और मसालेदार रहित खाना ही परोशा जाएगा। ग्रीन-टी के साथ ही कम शुगर वाला डिजर्ट परोसा जाएगा।

राष्ट्रपति का ब्लड ग्रुप बी पॉजीटिव, देश की पहली महिला का का ए निगेटिव

गोरखपुर भ्रमण पर आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ब्लड ग्रुप बी-पॉजीटिव है। जबकि उनकी धर्मपत्नी और देश की पहली महिला का ब्लड ग्रुप ए-निगेटिव है। राष्ट्रपति के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक फ्लीट में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एम्बुलेंस रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें