3 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छूने को बेताब है चांदी

Jan 16, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - - 2.90 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है चांदी की कीमत - सहालग

3 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छूने को बेताब है चांदी

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता औद्योगिक इकाईयों में बढ़ती डिमांड वजह हो या फिर वैश्विक तनाव, चांदी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। चांदी की कीमत तीन लाख के रिकॉर्ड स्तर को छूने को बेताब दिख रही है। 75 दिन में चांदी की कीमत 1.45 लाख रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है। ऐसे में छोटे दुकानदार चांदी की खरीद-बिक्री से तौबा कर रहे हैं। हालांकि निवेश करने वाले चांदी के तीन लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद में खरीदारी कर रहे हैं। गुरुवार को सराफा मंडी में चांदी 2.90 लाख रुपये प्रति किलो की दर से बिकी। वहीं सोना भी 1.46 लाख रुपये प्रति दस ग्राम बिका।

चांदी को लेकर अनुमान है कि महीने के अंत तक कीमत तीन लाख का आंकड़ा छू सकती है। कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी को देखते हुए हिंदी बाजार, असुरन, गोलघर, कूड़ाघाट, आजाद चौक से लेकर पादरी बाजार के सराफा की दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। गोलघर में परम्परा ज्वेलर्स के एमडी संजय अग्रवाल का कहना है कि जिन्हें जरूरत है वह आभूषण खरीद रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों में जिस प्रकार की तेजी है, उससे लोगों में विश्वास है कि उनका निवेश नुकसान का सौदा नहीं है। एक बार फिर चांदी के तीन लाख रुपये प्रति किलो पहुंचने की उम्मीद के बीच निवेशकों की तरफ से खरीदारी हो रही है। कीमतों में बढ़ोतरी से सहमे हुए हैं लोग असुरन पर राप्ती कॉम्प्लेक्स में सराफा कारोबारी राजेश तुलस्यान का कहना है कि मकर संक्रांति के बाद सहालग शुरू हो जाएगा। ऐसे में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी से लोग सहमे हुए हैं। चांदी की कीमत एक दिन में 10 से 15 हजार रुपये प्रति किलो तक बढ़ रही हैं। ऐसे में एक दिन भी चांदी की खरीदारी में चूक हुई तो हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। छोटे दुकानदारों के लिए रोज चांदी खरीद संभव नहीं है। ऐसे में पूंजी टूट रही है। चांदी की कीमतों में उछाल को देखते हुए तमाम लोग घरों में रखी पुरानी चांदी को लेकर बाजार में पहुंच रहे हैं। दुकानदार चांदी की क्वालिटी और गंदगी आदि बताकर अच्छी कटौती कर रहे हैं। एमसीएक्स और हाजिर बाजार में चांदी में अंतर नहीं शेयर मार्केट में एमसीएक्स पर चांदी 2.89 लाख रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है। वहीं बाजार में चांदी 2.90 लाख रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। ऐसे में एमसीएक्स और खुले मार्केट में चांदी की कीमतों में खास अंतर नहीं दिख रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;