Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSikriganj Shooting Auto Driver Shot in Shivpur Investigation Underway
बरामदे में सो रहे ऑटो चालक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

बरामदे में सो रहे ऑटो चालक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

संक्षेप: Gorakhpur News - सिकरीगंज के शिवपुर गांव में ऑटो चालक धर्मराज साहनी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। रात को सोते समय हुए इस हमले से गांव में दहशत फैल गई। गंभीर स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है, लेकिन परिवार ने रंजिश से इनकार किया है।

Fri, 14 Nov 2025 02:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

सिकरीगंज के शिवपुर में वारदात को दिया अंजाम, लखनऊ रेफर एसपी दक्षिणी और फोरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण, परिवार ने रंजिश से किया इनकार गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता सिकरीगंज क्षेत्र के शिवपुर गांव में बरामदे में सो रहे ऑटो चालक धर्मराज साहनी (52) को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। अचानक गोली चलने की आवाज से पूरा गांव दहशत में आ गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग बाहर दौड़े तो धर्मराज खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार धर्मराज रोज की तरह गुरुवार रात ऑटो चलाकर घर लौटे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भोजन करने के बाद वे बरामदे में सो गए थे। करीब एक बजे रात किसी अज्ञात शख्स ने नज़दीक से उनकी पीठ पर गोली दाग दी और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, सिकरीगंज थानाध्यक्ष और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने बरामदे, खाट, फर्श तथा आसपास के क्षेत्र का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अनुमान है कि हमलावर धर्मराज की दिनचर्या और उनके सोने के स्थान से परिचित था। वारदात के बाद शिवपुर गांव में डर का माहौल है। परिवार ने किसी तरह की पुरानी रंजिश से साफ इनकार किया है, हालांकि पुलिस रंजिश, निजी विवाद और आपराधिक शत्रुता सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावर की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।