सीएमके जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रमदान आज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत नगर निगम गोरखपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी

सीएमके जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रमदान आज

गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत नगर निगम गोरखपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर अवसर पर गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। गुरुवार की सुबह 07 बजे रामगढ़झील नौका विहार पर प्लॉग रन एवं श्रमदान आयोजित होगा। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव समेत पार्षद, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वच्छता चैम्पियनों और ब्रांड एम्बेसडरों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।कार्यक्रम सभी संबंधित अधिकारियों, विभागाध्यक्ष, जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक शामिल होंगे।

इसके अलावा हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, मनीष चौबे, अनुदीप क्रिएशंस, अक्षर वीणा ट्रस्ट, लाइफ केयर वेलफेयर सोसायटी अपनी टीम के साथ शामिल होगी। प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर की स्थिति को और मजबूत करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।