Gorakhpur News: बच्चे को पीटने से रोकने पर दुकानदार पर हमला, चार पर केस

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा बाजार में बच्चे को पीटने से रोकना एक दुकानदार को

Gorakhpur News: बच्चे को पीटने से रोकने पर दुकानदार पर हमला, चार पर केस

Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा बाजार में बच्चे को पीटने से रोकना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट से दुकानदार पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दुकानदार बेहोश हो गया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुलरिहा बाजार निवासी मोहम्मद वकील का आरोप है कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बगल में सलीम एक बच्चे को पीट रहा था। वकील ने बच्चे को पीटने से मना करते हुए कारण पूछा तो सलीम, साहिल, गोलू और सलीम की पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वकील मौके पर ही बेहोश हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: बच्चे को पीटने से रोकने पर दुकानदार पर हमला, चार पर केस