किराने की दुकान पर अवैध शराब बिक्री का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के मक्खनपुर में एक किराना दुकानदार पर अवैध रूप से देशी शराब बेचने का आरोप लगा है। गांव की महिलाओं का

गुलरिहा। क्षेत्र के मक्खनपुर में एक किराना दुकानदार पर अवैध रूप से देशी शराब बेचने का आरोप लगा है। गांव की महिलाओं का कहना है कि दुकानदार लोगों को उधार में शराब पिलाता है और रुपये न चुकाने पर उनके घर का सामान व अनाज जबरन अपने पास रखवा लेता है। आरोप है कि गांव की महिलाएं जब इस हरकत का विरोध करने पहुंचीं तो दुकानदार शराबी पतियों को चढ़ाकर गाली देकर जान से मारने की धमकी दिलवाता है। हरकतों से तंग आकर आबादी सखनी मक्खनपुर टोला चौहान की रहने वाली जशोदा देवी, बसंती, रमावती और राधिका ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


