अपकंट्री: दुकान का ताला व सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का आरोप

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

चौरीचौरा के राधोपुर में व्यापारी जय प्रकाश जायसवाल की दुकान का ताला तोड़ने और पथराव करने का मामला सामने आया है। 25 अप्रैल की रात करीब 20 लोग लाठी-डंडों के साथ आए, दुकान पर हमला किया और उनके कर्मचारी को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपकंट्री: दुकान का ताला व सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का आरोप

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के राधोपुर में व्यापारी की दुकान का ताला तोड़ने, सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने और पथराव का मामला सामने आया है। फुलवरिया निवासी व्यवसाई जय प्रकाश जायसवाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि दुकान को लेकर विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा था, जिसमें फैसला उनके पक्ष में आया और 21 अप्रैल को पुलिस की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया। आरोप है कि 25 अप्रैल की रात करीब 20 लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे, ताला तोड़ा, पथराव किया और उनके कर्मचारी शकील को घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।