Gorakhpur News: खोराबार में रॉड से मारकर मजदूर की हत्या, घर के छत पर मिली लाश

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: खोराबार थाना क्षेत्र के सिकटौर में शनिवार सुबह 35 वर्षीय प्रदीप पासवान का शव मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक दो साल बाहर रहने के बाद डेढ़ माह पहले गांव लौटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

Gorakhpur News: खोराबार में रॉड से मारकर मजदूर की हत्या, घर के छत पर मिली लाश

Gorakhpur News: खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के सिकटौर में शनिवार सुबह 35 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिकटौर चौकी से करीब 900 मीटर दूर पासी टोला स्थित उसके मकान की छत पर शव मिला। युवक के सिर में रॉड से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रदीप पासवान के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है。

कमरे में मिला खून से सना भूसा

मृतक के पक्के मकान के एक कमरे में भूसा रखा हुआ था। भूसा खून से सना मिला। उसके पास मृतक के कपड़े भी पड़े थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक पर कमरे में ही हमला किया गया और बाद में शव को छत पर ले जाया गया। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच औरपोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

दो साल बाद डेढ़ माह पहले लौटा था घर

प्रदीप पासवान मजदूरी करता था और बाहर रहकर कमाता था। करीब दो साल बाहर रहने के बाद वह लगभग डेढ़ माह पहले ही गांव लौटा था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रदीप की पत्नी संजूमा देवी करीब पांच साल पहले उसे छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी है। प्रदीप के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा प्रयास करीब 10 वर्ष का है और दिल्ली में अपनी बुआ के साथ रहता है। बेटी करिश्मा करीब सात वर्ष की है और वह अपनी मां के साथ रहती है।

घर में नहीं था कोई, आसपास से मांगकर खाता था खाना

घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह आसपास के लोगों के घर खाना खा लेता था। उसके घर में उसके पट्टीदार भूसा रखते थे।

मृतक का बड़ा भाई संजय पासवान पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है।

वह कभी-कभी गांव सिकटौर आता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई।

रॉड से हमला किए जाने की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप के सिर पर रॉड जैसी किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। सिर खून से लथपथ था और गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रदीप पासवान की उम्र क्या थी?−
प्रदीप पासवान की उम्र 35 वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: खोराबार में रॉड से मारकर मजदूर की हत्या, घर के छत पर मिली लाश