ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर शिवपाल ने दिया पार्टी को मजबूत बनाने का मंत्र

शिवपाल ने दिया पार्टी को मजबूत बनाने का मंत्र

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने पार्टी को मजबूत...


शिवपाल ने दिया पार्टी को मजबूत बनाने का मंत्र
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 02 Nov 2018 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने का मंत्र दिया और बड़हलगंज के लिए रवाना हो गए।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार की सुबह सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष राममिलन यादव और महानगर अध्यक्ष तहव्वर हुसैन तथा अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। पार्टी को किस तरह मजबूत किया जाए, इसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी दल तभी मजबूत है जब उसके कार्यकर्ता समर्पित हैं। कार्यकर्ताओं के समर्पण के बिना कोई दल प्रगति नहीं कर सकता।

शिवपाल सिंह यादव सर्किट हाउस से बड़हलगंज के लिए निकले तो वह राममिलन के आवास पर पहुंचे। वहां लोगों से मुलाकात करने के बाद श्री यादव नौसढ़-महावीर छपरा होते बड़हलगंज निकल गए। इस दौरान वरिष्ठ नेता रामप्रकाश यादव, महानगर प्रमुख महासचिव बृजनाथ मौर्य, हृदय नरायण पांडेय, धर्मदेव यादव, वकील अहमद, इरशाद अली, एकराम खान, जयशंकर पांडेय, शनि पांडेय, रामजीत शर्मा, यादवेंद्र प्रताप शाही (पंकज शाही), नवनीत यादव, सज्जाद अली रहमानी, चन्द्रदेव यादव, बृजेश शंकर, अल्तमस अंसारी गप्पू, शकील अहमद,अजीम अख्तर, अरशद हुसैन, आसिफ हुसैन, मनोज शुक्ल एवं पंकज सिंहआदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें